पाटाला वर्धा नदी की घटना.

परिजनों ने की पहचान.

संवाददाता-माजरी

माजरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटाळा में वर्धानदी पुलिया के पास राळेगाव की ओर जाने वाली सर्विस रोड के किनारे एक सीमेंट के पाइप में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई.जिसकी सूचना माजरी पुलीस पाटील दिवाकर ढोले ने माजरी थाने में दी.घटना की जानकारी पाकर माजरी पुलिस मौके पर जाकर पंचसमक्ष स्थल का पंचनामा कर जांच प्रारम्भ किया तो शव के पास महिला का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिखी चिट्ठी मिली, पहचान पत्रों और चिट्ठियों की जाँच करने पर मृतक महिला की पहचान चंद्रपूर, लालपेठ कॉलरी, क्र.1 निवासी नामे राधाबाई व्यंकटी सुलकरी के रूप में हुई.मृतका के मोबाइल पर संपर्क करने पर पुत्र मनोज व्यंकटी सुलकरी ने संवाद कर यह पुष्टि की कि मृतका उनकी माता नामे राधाबाई व्यंकटी सुलकरी हैं.मृतका के पुत्र द्वारा पहले चंद्रपूर शहर पुलिस स्टेशन में उनकी माता के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी.मृतदेह को आगे की जांच व पोस्टमार्टम हेतु जिल्हा सामान्य रुग्णालय, चंद्रपूर भेजा गया है.महिला से सम्बंधित मामले के कारण गहन तफ्तीश हेतु फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था. संतोष बाकल, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वरोरा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.माजरी थानेदार अमितकुमार पाण्डेय तथा पो.उपनि. हरिदास चोपणे के मार्गदर्शन में आगे की जाँच की जा रही है.