Home चंद्रपूर  सनातन संस्थाकी देशभर में 77 स्थानों और चंद्रपूर जिले में 02 स्थानों...

सनातन संस्थाकी देशभर में 77 स्थानों और चंद्रपूर जिले में 02 स्थानों पर ‘गुरुपौर्णिमा महोत्सव’

168

राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु महोत्सव में सहभागी बनें ! – सनातन संस्था का आवाहन.

चंद्रपूर:- हिंदू धर्म की अद्वितीय और श्रेयस्कर परंपरा है – गुरु-शिष्य परंपरा ! गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है; परंतु आज का समय धर्मयुद्ध का है। संपूर्ण पृथ्वी पर अधर्म का अंधकार फैल चुका है। ऐसे समय में धर्म के पक्ष में खड़ा रहना ही साधना और मोक्ष का सर्वोच्च मार्ग है। यह भाव जन-जन तक पहुंचाने और धर्म-राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जगाने के उद्देश्य से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को सनातन संस्था की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है । इस वर्ष यह महोत्सव हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिळ, तेलुगु, मलयालम, बंगाली आदी भाषाओं में देशभर में 77 स्थानों पर, तथा चंद्रपूर जिले में 02 यह स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। सभी राष्ट्र और धर्मप्रेमी हिन्दू सहपरिवार इस अनमोल पर्व का लाभ ले, ऐसा आवाहन सनातन संस्थाने किया है |

प्राचीन काल से धर्म और न्याय के पक्ष में खड़े होनेवालों के पास अधर्मींयोंकी तुलना में संख्या और संसाधन भले ही कम थे, मात्र अंतिम विजय धर्म की ही हुई; क्योंकि भगवान का आशीर्वाद धर्म के लिए लड़नेवालों के साथ होता है। आज भी परमकल्याणकारी गुरुतत्त्व सनातन धर्म की रक्षा और भारत के उत्कर्ष हेतु सक्रिय है । इसी हेतु गुरुपौर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
सनातन संस्था की ओर से चंद्रपूर जिले में निम्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है:

गुरुवार, 10 जुलाई 2025
1.श्रीराम मंदिर,विवेक नगर,मुल रोड, चंद्रपूर
शाम 5.30 बजे
2.योगा भवन, तालुका क्रीडा संकुल के सामने,मुल
शाम5.30 बजे

इस महोत्सवमें श्री व्यासपूजन व प.पू. भक्तराज महाराज जी का प्रतिमापूजन (गुरुपूजन), सनातन राष्ट्र शंखनाद सोहळा का प्रेरणादायी वीडियोका प्रक्षेपण, रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्प व सामूहिक नामजप यज्ञ, समाज, राष्ट्र एवं धर्म विषयक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा “राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु साधना व युद्धकालीन कर्तव्य” विषय पर श्री प्रफुल टोंगे, हिंदू जनजागृती समिती और इंजि.श्री सुभाष भाऊ कासनगोट्टुवार जिलाध्यक्ष चंद्रपूर भाजपा महानगर, शहर इन मान्यवर वक्ताओं का उद्बोधन होगा | धर्म, अध्यात्म, साधना, बालसंस्कार, आचारधर्म, आयुर्वेद, प्राथमिक उपचार, स्वसंरक्षण, हिन्दू राष्ट्र आदी विषयों पर ग्रंथ-प्रदर्शनी और राष्ट्र-धर्म विषयक फ्लेक्स फलक प्रदर्शनी यहां पर लगाई जाएगी | यह एक ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद अवसर होगा जिसका अवश्य लाभ ले, ऐसा सनातन संस्था ने आवाहन किया है |


ऑनलाइन गुरुपौर्णिमा महोत्सव
देश-विदेश के श्रद्धालु भी इस पर्व का लाभ ले सकें, इसके लिए सनातन संस्था की ओर से हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल व मलयालम् भाषाओं में ऑनलाइन महोत्सव का आयोजन किया गया है। हिन्दी भाषा में महोत्सव का लाभ 10 जुलाई, सायं 6.00 बजे इस लिंक पर उपलब्ध होगा : Sanatan.org/hindi/gurupurnima
धर्म , राष्ट्र सेवा करने हेतु और गुरुकृपा प्राप्त कर आध्यात्मिक उन्नति करने हेतु पूरे परिवार सहित महोत्सव में सहभागी बनें! ऐसा आवाहन श्री नामदेव उरकुडे सनातन संस्था, जिल्हा चंद्रपूर ने किया है.