Home चंद्रपूर  भद्रावती तहसील के पटाला, रालेगांव- मनगांव घाटों से रेत की हो रही...

भद्रावती तहसील के पटाला, रालेगांव- मनगांव घाटों से रेत की हो रही चोरी

13

महसूल विभाग चिरनिद्रा में.

करोड़ों के राजस्व को लग रहा पलीता.

माजरी!!

भद्रावती तहसील के माजरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत वर्धा नदी के पटाला तथा रालेगांव-मनगांव रेत घाट से धड़ल्ले से प्रतिदिन लाखों रुपए कीमत की रेत चोरी हो रही है.रेत चोरी की घटना रात के बारह बजे से तीन बजे के दरम्यान जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर से की जा रही है. सैकड़ों ब्रास रेत का भण्डारण करने के साथ खुलेआम आसपास के गांवों में मनमाने मूल्य पर भी बेचा जा रहा है. खुलेआम रेत के चोरी के बावजूद स्थानीय कोतवाल, पटवारी, तथा मण्डलाधिकारी और भद्रावती तहसीलदार चिरनिद्रा में हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस रेत चोरी में महसूल विभाग के अधिकारी को प्रति ट्रैक्टर पचास हजार रुपये का हफ्ता दिया जाता है.इतनी बड़ी साठगांठ के बाद मजाल है कि कोई इन रेत माफियाओं के विरोध करने की जुर्रत कर सके.वर्धा नदी के पात्र से रेत निकाल कर जगह-जगह भण्डारण किया गया है.
रेत माफियाओं और महसूल विभाग के भ्रष्टअधिकारियों के कारण राज्य सरकार का करोड़ों रूपये का राजस्व प्रतिवर्ष डूब रहा है.आपसी वर्चस्व के लड़ाई में वरोरा के रेत घाट पर एक व्यक्ति की हत्या भी हुई है,गम्भीर घटना के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने सबक नहीं ली है.रेतचोरी करने वाले क्षेत्र के एक बड़े नेता का खास बता कर स्थानीय नागरिकों को चुप रहने की हिदायत देते हैं.सवाल यह उठता है कि सभी का गठबंधन है तो शिकायत किससे करें?जिले की नई जिलाधिकारी से ही अब कुछ कारवाई किये जाने की उम्मीद नागरिकों ने की है.

” मण्डलाधिकारी समीर वाटेकर ने बताया कि कारवाई करने रेतघाट पर दो-तीन बार गए थे,लेकिन कोई नहीं मिला.घाट तीन-चार किलोमीटर भीतर है रेत चोरों को जाने के पहले गाड़ी देखकर पता लग जाता है.ट्रैक्टर को छिपाकर सब भाग जाते हैं.जबकि भद्रावती तहसीलदार ने फोन रिसीव नहीं किया.”